विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 15 मार्च 2021

Daily Numerology Prediction 15 March 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 15 मार्च 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है तो वहीं भाग्यांक 5 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, अतः अपने स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान दें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आप अपने जीवनसाथी से किसी खास विषय पर वार्तालाप कर सकते हैं जिससे आपके मध्य आपसी समझ व प्रेम भाव विकसित होंगे। वहीं कारोबार को आज लेकर आपको सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। गृहस्थ परिवेश हँसी-खुशी से पूर्ण रहेगा।

अंक 2

आज आप खुद आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगें। आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको कहीं आसपास के क्षेत्र में यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर आपके शत्रु में वृद्धि हो सकती है, आपके गुप्त शत्रु भी काफी अधिक बढ़ जाएंगे और सक्रिय भी हो जाएंगे। आज आपके आत्मबल व पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान को लेकर आज आपका मन संतुष्ट रहेगा।

अंक 3

आज आपकी सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप आज बौद्धिक तौर पर काफी विकसित नजर आएंगे। आप अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से सभी से निकलवा कर पूर्ण करवा लेंगे और सफलता की प्राप्ति भी करेंगे। हालांकि इस दौरान आपसे कोई बड़ी भूल भी हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

अंक 4

आज आप गृहस्थ जीवन सम्बंधित विषय वस्तु को लेकर काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप पारिवारिक जरूरतों को आज काफी महत्व देंगे। आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप आर्थिक तौर पर स्वयं को प्रबल करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। वहीं माता-पिता अथवा घर परिवार के अन्य जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे, संभवतः आप सभी में सफलता की प्राप्ति भी करें।

अंक 5

आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आज आपको अपने सभी स्वजनों की ओर से सहयोग व स्नेह की प्राप्ति होगी। आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपके पुराने अटके कई लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर भी दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सभी कार्य सुगमता से बनते चले जाएंगे जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी।

अंक 6

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति होने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप उनके विद्यालय, कॉलेज अथवा कैरियर आदि से जुड़े तथ्यों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैंसला भी ले सकते हैं। वहीं यदि आप किसी नए कारोबार के आरंभ के संबंध में सोच रहे हैं, तो दिन शुभ फलदाई रहेगा, विशेष तौर पर साझेदारी में कारोबार आरंभ करने से जुड़े विषय वस्तु को लेकर दिन बेहतर रहने वाला है।

अंक 7

धन से सम्बंधित तथ्यों को लेकर आज आपको समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। अपने तथ्यों को लेकर गंभीर हो। हालांकि कारोबार व कार्य क्षेत्र को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। आपके सेहत की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। आज पारिवारिक मसलों को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी पारिवारिक समस्याओं का आज निवारण निकल आएगा।

अंक 8

आज आपको लंबे अरसे के बाद अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज आपको अपनी सभी महत्वपूर्ण कार्यो को सतर्कता से पूर्ण करने की आवश्यकता है। आपके कार्यों की पूर्ति में आपको अपने मित्रों को आदि का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के समारोह के आयोजित होने के आसार हैं जिसको लेकर घर परिवार का वातावरण रौनक व खुशहाली से भरा रहेगा।

अंक 9

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। घर परिवार के सभी जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें, यह आप के लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकता है। अतः सोच समझकर समझदारी से फैसला लें ताकि भविष्य बेहतर बना रहे।