विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 15 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 15 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 15 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है तो वहीं भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपको आपकी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज संतान पर आपका का निवेश हो सकता है। आप अपने संतान की सुख-सुविधाओं की वृद्धि हेतु अपना धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको खूब मेहनत करना पड़ेगा, तभी आप अपने अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आपकी बौद्धिकता व समझदारी खूब काम आएगी, इससे आप अपने कई समस्याओं व चुनौतियों का आसानी से हल निकाल पाएंगे।

अंक 2

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करेगा। आज लेन-देन से जुड़े वार्तालाप भी हो सकते हैं। हालांकि आपको थोड़ी सावधानी व समझदारी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में आपका आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने स्वजनों व रिश्तेदारों के साथ भी घुलने मिलने का प्रयत्न करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

अंक 3

आज आप स्वयं को तरोताजा और खुश महसूस करेंगे। घर परिवार का वातावरण भी काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन आदि के भी होने भी आसार नजर आ रहे हैं। आज बच्चों का पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। वे आज अपने कार्यक्षेत्र के प्रति केंद्रित नजर आएंगे। आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आप का मनोबल मजबूत बना रहेगा। आपके नए नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी व सम्मान प्रदायक साबित हो सकता है।

अंक 4

यदि किसी नए कार्य के आरंभ हेतु आज आप मन बना रहे हैं, तो आपका आज का दिन ऐसे कार्य हेतु ठीक नहीं रहेगा। आज आप कार्य की शुरुआत तो अवश्य ही कर लेंगे किंतु उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाएंगे जो आपके मन को कहीं ना कहीं दुखी करने का कार्य करेगा। आज आप सोशल साइट आदि पर काफी एक्टिव नजर आएंगे। आपको अपने मित्रों, सगे-संबंधियों आदि के साथ भी समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। विशेष तौर पर अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

अंक 5

आज आपको महिला जातकों की ओर से विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर बुआ, बहन आदि जैसे रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। ऐसे जातकों का सहयोग आपके लिए काफी लाभकारी व सुखद व शांति प्रदायक साबित हो सकता है। आज आपके फिजूल के तथ्यों पर खर्च बढ़ जाएंगे। अपने खर्च पर थोड़ा काबू रखें। पिता से किसी तथ्य को लेकर बहसबाजी व नोकझोंक हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बरतकर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

अंक 6

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य किसी न किसी तथ्य को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन ठीक नहीं है, आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां आएंगी। आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है, अतः काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातकों को भी आज के दिन काफी सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है।

अंक 7

पारिवारिक जनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण काफी सुखद एवं आनंददायक बना रहेगा। परिवार के जनों के सहयोग की वजह से आप अपने किसी विशेष कार्य आदि को भी पूर्ण कर लेंगे। आज आपका आध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। आज आप अपने आपको आत्मिक तौर पर शांत करने व स्वयं को आंतरिक तौर पर पवित्र करने का प्रयास करेंगे। किसी तीर्थ स्थल व मंदिर आदि पर सुदर्शन हेतु अपने पारिवारिक जनों के साथ आज आप जा सकते हैं।

अंक 8

आज आपको आपका अटका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आपके लाभ होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कोशिश करें कि आज आप फिजूल के तथ्य में अपना समय ना लगाएं, बेवजह की बहसबाजी आपको महंगी पड़ सकती हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से काफी सावधानी बरतते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ अपनी ओर से चतुराई व समझदारी भी बरतने का प्रयत्न करें।

अंक 9

आज आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु मन बना सकते हैं और आज का दिन आपके लिए नए कार्य के आरंभ हेतु काफी लाभकारी व शुभकारी साबित होगा। आपको उन्नति करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को सही दिशा निर्देश दे पाने में सफल होंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास व उत्साह बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की ओर से आपको विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। उनके द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन व तजुर्बे आपके लिए काफी लाभकारी उपयोगी साबित होंगे।