विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 15 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 15 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है तो वहीं भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

मूलांक - 1

आज धैर्य बनाकर कार्य लेने की आवश्यकता है, परिस्थितियां कुछ ऐसी हो सकती कि आपका मनोबल गिरने लगेगा। ऐसी जगह पर आपको समझदारी से लेने की आवश्यकता है। जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल भी हो जाएंगी, अतः अधिक चिंतित ना हो। आज आपके पूर्व में किए गए कर्मों का आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकता है। आज अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घरेलू तत्वों व मसलों को आज प्रधानता देंगे।

मूलांक - 2

आप आपके आर्थिक हालत पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। हालांकि आपके आर्थिक हालात को पूर्ण रूप से सुदृढ़ होने में अभी काफी समय लगेगा। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है, अपनी वाणी सोच समझकर ही निकाले। कुछ भी बोलने से पहले विचार अवश्य ही कर ले। आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए कोई बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसका आपको कोई बहुत ही बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है। अतः सूझबूझ से ही कोई फैंसला लें।

ये भी देखें: अपना आज का राशिफल जानिए

मूलांक - 3

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवन साथी के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान को भी आप अपना काफी समय देंगे और अपने पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाने का प्रयत्न करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके सामाजिक पद प्रतिष्ठा पहले की अपेक्षा और भी अधिक प्रभावी उच्च हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके और आपके प्रियजन के मध्य किसी तथ्य को लेकर विवाद हो सकता है।

मूलांक - 4

आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, आप के मध्य वाद-विवाद भी हो सकता है। वहीं आज आपके कोई क्रियाकलाप आपके माता-पिता के मन को दुखी कर सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है कि ऐसा कुछ ना करें जो आप के माता-पिता को दुख पहुंचाए। आज के दिन यदि आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु मन में विचार कर रहे हैं तो कार्य को आरंभ कर लेना अत्यंत ही शुभकारी साबित होगा।

मूलांक - 5

कारोबार में आज किसी भी तरह की लापरवाही ना बरते, आपकी एक छोटी सी भूल भी आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है,  साथ ही आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौती परिस्थितियों को लाने के साथ-साथ नुकसान भी करवा सकती हैं। कैरियर को लेकर आपका आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्तिथियाँ आएँगी। आज आपको धैर्य से कार्य लेने की आवश्यकता है, मन को शांत कर समझदारी से निर्णय लें और अपने कार्य को बेहतर करें ताकि आप सफलता की प्राप्ति कर पाए।

ये भी देखें: वार्षिक मिथुन राशिफल 2021 जानें

मूलांक - 6

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। किंतु आज आपके खर्च में भी काफी बढ़ोतरी होगी। आपको सर्वप्रथम अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, तभी आपके लाभ हुए व अर्जित किए गए धन का कोई महत्व रह पाएगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर अपने पारिवारिक वातावरण को बेहतर व खुशहाल बनाने का प्रयास करेंगे। आज से आप एक नए जीवन और महत्वपूर्ण अध्याय का शुरुआत कर सकते हैं। आपके लिए सामाजिक तत्वों को लेकर दिन बढ़िया रहेगा, आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मूलांक - 7

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देने की आवश्यकता है। आज आप उनका सहयोग करें, उनकी जिम्मेदारियों में अपनी आधी-आधी भागीदारी निभाएं ताकि उन्हें अच्छा लगे और आपके संबंध का कोई महत्व रह पाएगा। ऐसा करना आपके लिए एवं आपके रिश्ते के लिए काफी प्रसन्नता प्रदायक व बेहतर साबित होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके विरोधी आपको परेशान करने हेतु नई नई रणनीतियां बना सकते हैं। हालांकि वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, पर बावजूद इसके आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन की ओर आकर्षित नजर आएंगे।

मूलांक - 8

सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य अथवा सरकारी कार्यों में आपको समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, सेहत के हालात बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। आप बाहर जाने या किसी विशेष यात्रा आदि को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं। कारोबार को लेकर आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेगी जो आपके ऊपर तनाव को हावी कर देगा। आप स्वयं को बेचैन महसूस करेंगे। अनिद्रा आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं।

मूलांक - 9

आज आपको सोच समझकर कोई भी निर्णय लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल आपके मन को खुशी और संतुष्टि प्रदान करेगा। किसी भी कार्य को लेकर आपको पूर्व में ही योजना बद्ध हो जाने की आवश्यकता है, तभी आप कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कई क्षेत्र में सफलता की भी प्राप्ति कर पाएंगे।