विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 14 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 14 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 14 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है तो वहीं भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आप अतिरिक्त गतिविधियों में अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहेंगे। आप सोशल मीडिया पर किसी से किसी तथ्य को लेकर बहस भी कर सकते हैं। हालांकि मित्रों के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप का दिन काफी खास रहने वाला है। आज आप अपने घर परिवार की समस्याओं का भी समाधान निकालने का प्रयास करेंगे और संभवत इसमें आप सफल भी हो जाए।

अंक 2

आज आप संतान की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए अपने धन को लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। आज आप अपना काफी धन संतान के करियर, कार्यक्षेत्र आदि पर लगा सकते हैं। घर परिवार में भी आपका काफी पैसा खर्च होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। वहीं कुछ जातकों की नौकरी हेतु किए जा रहे प्रयासों के आज सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। माता जी की ओर से आपको आज विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है।

अंक 3

आज आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपने आप विश्वास के बलबूते पर हर परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। कार्यक्षेत्र की ओर से आज आपको कोई विशेष अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसे आप पूर्ण करने हेतु अपनी ओर से तत्पर देखेंगे। आज आप खूब परिश्रम करेंगे।

अंक 4

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको कोई महत्वपूर्ण का बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ऐसे निर्णय में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आवश्यकता है कि हर पहलुओं के संबंध में विचार मंथन करते हुए ही कोई निर्णय लें। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज आप के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आपको मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को क्षणिक काल हेतु खुशी प्रदान करेगा।

अंक 5

आज का दिन आपका काफी बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। इस दिन पर आपकी कई सारी उम्मीदें टिकी होंगी। वहीं कारोबार आदि को लेकर आज का दिन आपका बहुत बेहतर नहीं रहेगा, कारोबार में आज आपको अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मसलों को लेकर भी समस्याएं आ सकती हैं। कुछ निवेशकों के लिए आज के दिन अत्यंत ही शुभकारी साबित हो सकते हैं, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।

अंक 6

जनसंचार व मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक समस्याओं से भरा और चुनोती पूर्ण रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार के संकट की स्तिथियाँ आएँगी। आज शाम के बाद मन भटकाव की भावना भी बनी रहेगी। कोशिश करें कि अपने मन को अधिक से अधिक अपने कार्य के प्रति केंद्रित रखें। आप कुछ रचनात्मक कार्यों को करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे जिसे आप आयाम देने हेतु अपने कदम आगे बढ़ाएंगे।

अंक 7

कारोबार आदि को लेकर आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप खूब लाभ कमाएंगे। आपके नए-नए मित्र आदि भी बन सकते हैं जिससे आपका मन चंचल व खुश रहेगा। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि आर्थिक स्थितियों को लेकर आपको अपने कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने खर्च व अन्य तथ्यों को लेकर भी योजनाओं का क्रियान्वयन करें और उसके अनुसार ही आर्थिक परिस्थितियों पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा जल्द ही आर्थिक स्थिति दयनीय हो सकती हैं।

अंक 8

आज आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ अनुभवी जनों की ओर से प्राप्त सहयोग आपके लिए काफी लाभकारी साबित होंगे। आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे घर परिवार का वातावरण रौनक से भरा रहने वाला है। आज आप अपने कार्य के प्रति काफी दृढ़निश्चय व तत्पर नजर आएंगे। आप अपने आपको अपने लक्ष्य की ओर पूर्णतया केंद्रित रखने का प्रयास रखेंगे। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं।

अंक 9

आज आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। आपके मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप स्वयं को काफी चिंतित व तनावग्रस्त महसूस करेंगे। हालांकि कारोबार व कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पूर्व में किए गए प्रयासों व मेहनत का आज आपको बढ़िया परिणाम प्राप्त हो जाएगा, पर बावजूद इसके आपका मन संतुष्ट नहीं रहेगा। आप अपने आपको खुश महसूस नहीं करेंगे। पारिवारिक माहौल आपके मन को अधिक चिंतित करेगा।