विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 13 अक्टूबर 2020

Daily Numerology Prediction 13 October 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 7

आज का आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। बेरोजगार नौकरी हेतु प्रयासरत जातकों को आज रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आप की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। वहीं आज आपको अपने घर-परिवार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अपने आर्थिक पक्ष को संतुलन बनाए रखना आपके हाथों में ही हैं। आज आप सामाजिक हित हेतु कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी।

अंक - 8

आपके कारोबार की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। नौकरी पेशा जातकों के उन्नति होने के आसार है, संभवत आपके उच्च अधिकारियों के पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के संबंध में विचार कर सकते हैं। आज आप थोड़े भावुक नजर आएंगे, किंतु अंततः आज आप अपनी भावनात्मक समस्याओं से निजात पा लेंगे। धैर्य धर कर मन को शांत बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे, उसमें समय की कमी आपको खलेगी। आप अपने कार्य को देरी से पूर्ण करेंगे। आप आज अपने जीवन के प्रति गंभीर नजर आएंगे।

अंक - 9

आपके अंदर विशिष्ट ऊर्जा देखने को मिलेगी। आप काफी जोशीले अंदाज में सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक मसलों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, आर्थिक पक्ष से जुड़ी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। आज आप दूसरों के प्रति उदारता व स्नेह प्रदर्शित कर सकते हैं। यदि आप किसी इंटरव्यू , परीक्षा आदि में भागीदारी निभा रहे हैं, तो आज आप सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं परन्तु इस यात्रा के दौरान आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अगर जाना जरुरी है तो यात्रा के दौरान बेहद सावधानी बरतें।