विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 13 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 13 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 13 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 4 है तो वहीं भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

मूलांक 1

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में कोई बेहतरीन अवसर आएगा जिससे आप भी खूब उन्नति करेंगे, साथ ही इससे आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको आज अपने विरोधियों से काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज कारोबार से संबंधित कुछ पुराने मसले उभर सकते हैं जो आपके लिए समस्या उत्पन्न करेंगें।

मूलांक 2

गृहस्थ वातावरण आनंदकारी रहने वाला है। आज आपका काफी समय पारिवारिक जनों के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक जनों के साथ घर परिवार के वातावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपके स्वभाव को भी तरोताजा और खुश रखेगा। आज आप अपने संसाधनों की वृद्धि हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। संतान के करियर अथवा कार्यक्षेत्र आदि को लेकर आपका मन आज चिंतित हो सकता है। आज कारोबार व कार्यक्षेत्र आदि को लेकर भी कहीं ना कहीं परिस्थितियां उथल-पुथल से युक्त हो सकती है।

मूलांक 3

आज संतान पर आप अपना काफी धन निवेश कर सकते हैं। संतान की शिक्षा व करियर पर आपका काफी पैसा खर्च होगा। वहीं घरेलु माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिवार के किसी जन अथवा किसी सगे संबंधी आदि के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना के घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपनी पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हेतु खरीदारी कर सकते हैं।

मूलांक 4

आज आप अपने घर परिवार के जनों हेतु कुछ बहुमूल्य धातुओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। आप सोने-चांदी के गहने, जवाहरात आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने हेतु कुछ परिवर्तन लाने का विचार करेंगे। आज आपके कारोबार की परिस्तिथियाँ अनुकूल व बेहतरीन होने के आसार है।

मूलांक 5

आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा काफी लाभकारी रहने वाली है। आज फिजूल के तथ्य पर अपना समय व्यर्थ ना करें। बेवजह की विषय वस्तु पर बहसबाजी करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। कारोबार आदि में यदि आप साझेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपको आज अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपनी बौद्धिकता से सभी प्रकार की समस्याओं का हल निकाल लेंगे।

मूलांक 6

कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि में जो भी आपके विरोधीगण हैं, उनसे आज संभल कर रहें, वे आपके लिए कुछ नए षडयंत्रों के जाल बुन रहे हैं। वे आपको परेशान करने हेतु कई प्रकार के कदम उठा सकते हैं, अतः बेहतर हैं उनसे सावधान ही रहें। जो भी जातक सरकारी नौकरी हेतू प्रयासरत हैं, उनके लिए आज का दिन शुभकारी साबित हो सकता है। आज कोशिश करे कि स्वयं को गलत संगत से दूर रखें। आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

मूलांक 7

आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी जिससे आपके संचित धन कोष में भी वृद्धि होगी। आज आप निवेश हेतु विचार कर सकते हैं। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए भविष्य में काफी लाभकारी भी साबित हो सकता है। आज आप आय के कुछ नए विकल्प के संबंध में भी विचार कर सकते हैं। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण  करेंगे।

मूलांक 8

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आज आपको अपने दिन को बेहतरीन व लाभकारी बनाने हेतु खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति  कर पाएंगे। घर परिवार को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। संतान की ओर से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। आज फिजूल के तथ्यों अथवा विषय वस्तु के ऊपर अपना धन बर्बाद ना करें, समझदारी से कार्य लें।

मूलांक 9

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, संभवत आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो। आज आपको आपके किसी नजदीकी की ओर से भी विशेष सहयोग व स्नेह आदि की प्राप्ति होगी। पारिवारिक परिवेश शांतिपूर्ण बना रहेगा। छात्रों को आज मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि इसके लिए आपको बेहतरीन तरीके से मेहनत भी करनी होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहेगा।