विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 12 नवंबर 2020

Daily Numerology Prediction 12 November 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 12 नवंबर  2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 03 है तो वही भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आज आपको समय को महत्व देने की आवश्यकता है, अपने समय को फिजूल में बर्बाद ना करें अन्यथा आप स्वयं के लिए ही नई समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। अपने आपको मेहनती व क्रियाशील बनाए रखें, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आज दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अनुकूल है, आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य आपसी प्रेम बढ़ेगा और समझदारी भी देखने को मिलेगी। आज आपकी संतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज समझदारी दर्शाते हुए कोई भी निर्णय लेने की आवश्यकता है। आज का दिन आपका यात्रा में काफी व्यस्त रहेगा।

अंक - 2

आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप स्वयं को थोड़ा असहज व असुविधाजनक महसूस करेंगे। आज आप अपनी बौद्धिकता व समझदारी के बलबूते पर कुछ नए क्रिएटिव रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। आज के दिन आपको सफलताओं की प्राप्ति में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, अतः अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी पुरानी गलतियों को लेकर भी चिंतन मंथन की स्थिति में नजर आएंगे। घर परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहने वाला है। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर मन अग्रसर होगा। आज का दिन आपका अनुभव से भरा रहने वाला है।

अंक - 3

आज के दिन यदि आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह पूर्व में ही ले ले अथवा घर के वरिष्ठ जनों से सलाह अवश्य मिले अन्यथा इसका पारिवारिक रिश्तों पर भी असर दिख सकता है। किसी भी नए कार्य को स्वयं से शुरू कर देना आपके पारिवारिक संबंध व पारिवारिक माहौल हेतु क्लेश से युक्त साबित हो सकता है। हालांकि घर परिवार में किसी मांगलिक व शुभ कार्य के आयोजन होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आपका मन संतान पक्ष को लेकर आज थोड़ा चिंतित नजर आएगा। कारोबार में आप उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर नजर आएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में जीवनसंगी  का सहयोग प्राप्त होगा।

अंक - 4

क्रय-विक्रय, आर्थिक लेनदेन आदि को लेकर आपका आज का दिन ठीक रहने वाला है। इन्हीं सभी कार्य में आपका पूरा दिन निकल जाएगा। आप अधिक से अधिक लोगों से परिचित होंगे और अपने संबंध के विस्तार हेतु सक्रिय रहेंगे। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें, आपके सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। आज के दिन यात्रा करने के दौरान आपको अधिक सुरक्षा व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।

अंक - 5

आज अचानक किसी क्षेत्र में आपको कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको चोट आदि भी लग सकती है, अतः अपनी ओर से चेष्टा करें कि आज के दिन यात्राओं को टाल ही दें। वहीं पारिवारिक संबंध आपके प्रगाढ़ होंगे। भाई बहनों के रिश्ते में प्रेम भाव देखने को मिलेगा, आपके मध्य आपसी सौहार्द व समझ विकसित होगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों व कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। ऐसे कार्यक्रमों की ओर आपका मन अग्रसारित होगा।

अंक - 6

आपकी आमदनी हेतु आज का दिन अनुकूल नहीं है, साथ ही अन्य कारोबार आदि से जुड़े मसलों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। यदि आपके प्रमोशन होने वाले होंगे तो वह भी रुक सकते हैं। हालांकि आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी रहेगी। घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। आप संतान के तथ्यों पर विचार करेंगे और कोशिश करेंगे कि उनकी कही गई बातों को समझें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य आपसी प्रेम सामंजस्य देखने को मिलेगा।

अंक - 7

कारोबार को लेकर आज आपको नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको आपके सगे संबंधियों व स्वजनों में से किसी की ओर से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को दुखी करेगा। यह आपके पारिवारिक माहौल को भी नकारात्मक कर देगा। यदि आप आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो आज आपको किसी महत्वपूर्ण व विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको आपके जीवन से जुड़े किसी गुढ़ तथ्य से बोध करवाएंगे। आज आपको अपने शत्रुओं व विरोधियों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे सभी आपकी त्रुटि के मौके की तलाश में बैठे हैं।

अंक - 8

कारोबार को लेकर आज आप सक्रिय रहेंगे जिससे आपको बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपकी मेहनत का सकारात्मक व लाभकारी परिणाम प्राप्त होगा। आज आप अपने सभी कार्यों में ईमानदारी बरतेंगे। आज आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्यों से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज अपने बर्ताव में सौम्यता व शालीनता बनाए रखें, किसी से ऊंची व कर्कश आवाज में बात ना करें अन्यथा आपके लिए नई समस्या उत्पन्न कर सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है।

अंक - 9

आज आपको किसी विशिष्ट जन का सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज सरकारी कार्य व सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। अचल संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें, बेवजह किसी से उलझते ना रहे। यह आपकी छवि को लेकर नकारात्मकता प्रस्तुत करेगा। आज आप को धैर्य व संतुष्टि के साथ कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। निवेश हेतु समय अनुकूल नहीं है। आज कारोबार में नुकसान होने के आसार हैं, सावधानी बरतें।