विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 11 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 11 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक 6

घर में किसी बात को लेकर कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी, अशांति का वातावरण फैला होगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी कुछ ठीक नहीं है, आपके जीवनसाथी से किसी तथ्य पर झड़प हो सकती हैं। आज लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं, अतः आपको अधिक सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। बुद्धिमता से कार्य करें। आज आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल, मशीन आदि से जुड़े हुए कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है।

अंक 7

आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए परिश्रम के आपको उचित परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं आर्थिक मामले में दिनमान बढ़िया रहने वाला है, आपके द्वारा किया गया निवेश फलित होगा। हालांकि कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आप को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामले में आप मुनाफे के बढ़िया से रास्ते ढूंढ लेंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके क्रियाकलाप व गतिविधियों से प्रसन्न रहेंगे, आपकी पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं।

अंक 8

आर्थिक मामले में दिनमान बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन निवेश करना आपके लिए फलदाई साबित होगा। आज आपका दिन मनोरंजन हंसी ठिठोली आदि में काफी व्यस्त होने वाला है। आप इधर-उधर विचरण करने व लोगों से वार्तालाप कर घूमने फिरने में अपना समय व्यतीत करेंगे। अपने मित्रों से भी काफी समय तक सोशल साइट पर समय देंगे। आज आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है जिनके आवभगत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में ताजगी, प्रसन्नता व खुशहाली आएगी। घर-परिवार के लोगों के मध्य आप के मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

अंक 9

अपनी बातों के साथ-साथ दूसरे के बातों को भी महत्व दें। मन की चंचलता पर लगाम लगाएं अन्यथा यह आप का नुकसान करा सकती हैं। हालांकि आज आपको पुरानी समस्याओं से निपटाव का मार्ग भी प्राप्त होगा। आप चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। आज आर्थिक मामले में संभवत आपको नुकसान झेलना पड़ जाए। वहीं पारिवारिक मसलों पर विचार-विमर्श कर ही कोई निर्णय लें। आज आपके सरकारी कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है, संभवत इसमें किसी सरकारी सेवकों का हाथ हो। आज आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपके साथ दुर्घटना अथवा चोट आदि लगने की संभावना है।