विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 1 सितम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 1 September 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

कारोबारियों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आज आपके कारोबार का माहौल काफी अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक मामले में आज का दिन काफी लाभप्रद रहेगा। आपको सभी ओर से मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं आज आपको विपरीत लिंग के जातकों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, उनकी वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज किसी प्रकार के दुर्घटना होने के आसार नजर आ रहे हैं, फालतू के वाद-विवादों से स्वयं को दूर रखें।

अंक - 7

कार्यक्षेत्र में आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपने सहकर्मियों के साथ बढ़िया बर्ताव रखने की चेष्टा करें। हालांकि आज आपकी किसी सहकर्मियों के द्वारा ही आपके प्रति दुर्व्यवहार की भावना प्रदर्शित होगी जो आपके लिए तनाव का कारण बनेगी। आज घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज माता जी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है जिस वजह से हालात खराब हो सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से परहेज करें, किसी प्रकार की दुर्घटनाओं व खतरनाक घटनाओं के होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से युक्त व्यतीत होने वाला है।

अंक - 8

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं।  यह यात्रा आपकी भी काफी लंबी हो सकती है जिससे आप को सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके कार्य क्षेत्र में आपका आज का दिन काफी बढ़िया बीतेगा। आपके कार्य की चहुँ ओर प्रशंसा होगी। अचल संपत्ति से संबंधित मामले में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, संभवत आपके कार्य बनते-बनते रह जाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है, आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं। कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें अन्यथा आप को नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज आप किसी तथ्य को लेकर काफी दुविधाजनक स्थिति में रहेंगे, आपका मन असमंजस से भरा हुआ रहेगा।

अंक - 9

सामाजिक क्रियाकलाप में आपकी रूचि रहेगी। आप समाज से जुड़े कार्यों में अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे। आज आपका अपनी संतान के प्रति काफी समय एवं धन व्यय हो सकता है, आप उनके प्रति अपना धन खर्च कर सकते हैं। आज आपकी आमदनी और खर्च की स्थिति में समानता बनी रहेगी जिस वजह से आपकी आर्थिक हालात के बिगड़ने के आसार कम ही रहेंगे। हालांकि कारोबार में आपको अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, आप उसमें अपना आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज आपके किसी पुरानी वाद विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है, पुराने झगड़े आदि के समाधान हेतु आज का दिन काफी बढ़िया साबित होगा।