विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

जाने फेंगशुई द्वारा बताए गए धनवान होने के 10 अचूक उपाय

Top 10 feng shui tips for money and wealth

भारतीय संस्कृति में इस धरा पर उपस्थित प्रत्येक वस्तु को महत्वता दी गई है क्योंकि ऐसा मानना है कि जीव-सजीव सब ईश्वर की देन है, किंतु उनके इस धरा पर प्रकट होने का कोई कारण तो अवश्य ही है, इसलिए भारतीय वास्तु शास्त्र पर अधिक विश्वास रखते हैं। भारतीय संस्कृति द्वारा बताई गई मान्यताओं के साथ-साथ अन्य शास्त्रों व ज्ञाताओं द्वारा बताई गई मान्यताओं को भी अति ध्यान पूर्वक ग्रहण करते हैं। इसी के मध्य भारत में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई द्वारा बताए गए अन्य उपाय व सुझाव को सफलतापूर्वक मानते हैं। उन्होंने कई ऐसी वस्तुएं बताई हैं जिनको घर में रखने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा, यश, बल, वैभव आदि की प्राप्ति होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे सबसे खास 10 फेंग शुई उपाय जो घर में नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का संचार करते हैं, साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्यों को दूर कर जिंदगी को आसान बना देते हैं।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े को प्रगति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए जो लोग अपनी व्यापारिक स्थिति से नाखुश रहते हैं तथा कैरियर में व भविष्य में तरक्की करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने घर में घोड़े की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि व कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। ये अपनी चाल के समान लोगों को दिन प्रतिदिन प्रगति प्रदान करते हैं।

2. घर में उपस्थित वास्तु दोष, ग्रह दोष, मानसिक पीड़ा व आर्थिक समस्याएं हैं तो आपको फेंगशुई शास्त्र के अनुसार बताए गए कुछ सुझाव अपनाने चाहिए। उनके अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखने से इन सभी समस्याओं से आप ही निदान पाते हैं और घर में व्याप्त विपरीत व प्रतिकूल परिस्थितियों का यह निवारण करते हैं। लाफिंग बुद्धा 'गुड लक' का प्रतीक है, इसलिए भी इन्हें घर में रखना अति महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे घर के लोगों में हमेशा अच्छा तालमेल बना रहता है जिस कारण घर का माहौल खुशहाली पूर्ण रहता है।

3. विभिन्न धातु व मिट्टी से बने कछुए को घर में रखने से सभी प्रकार के दोष व हो रही धन की हानि व व्यापार में चल रही मंदी में लाभ होगा। घर में कछुए को घर के अंदर की ओर मुख करके रखना चाहिए व एक बर्तन में पानी रखकर उस में स्थापित करना चाहिए। इससे घर के दोष के साथ-साथ अनेक प्रकार की बीमारियों का भी निदान होता है व जल्द ही धन में बढ़ोतरी व व्यापार में उत्तम लाभ होता है।

4. फेंगशुई का मानना है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है या घर में अशांति रहती है, तो आपको अपने घर में बेल्स या घंटी को टांगना चाहिए। कहते हैं कि इसके बजने पर जो ध्वनि उत्पन्न होती है, वह बहुत ही मनमोहक होती है जिसके द्वारा आसपास का वातावरण खुशहाली से पूर्ण हो जाता है। इसे आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर या खिड़की पर लगाना चाहिए।

5. भारतीय संस्कृति में बांस के पेड़ का सबसे अहम योगदान होता है। फेंगशुई ने भी इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है। घर में बांस का पौधा रखने से घर में सुख-समृद्धि एवं धन-संपदा में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि इससे आयु में भी वृद्धि होती है व स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है। घर में इसको एक विशेष स्थान पर रखना चाहिए जहाँ पर परिवार के सभी लोग एक साथ समय व्यतीत करते हैं, जैसे ड्राइंग रूम, टीवी रूम आदि। इसको अपने घर के पूर्वी भाग में रखेंगे तो आपको इसका फल जल्द ही मिलेगा। ध्यान रहें, इसे कभी भी मुख्य रूम में इसको ना रखें, इससे घर में अनेक परेशानियां जन्म ले सकती हैं।

6. चीनी ड्रैगन को घर में रखने से घर की सभी प्रतिकूल स्थितियों व परेशानियों व समस्याओं का निवारण होता है। इससे घर की हर छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी कठिनाइयां आसानी पूर्वक हल हो जाती हैं। कहते हैं कि ये अपने विशाल शरीर व शक्तियों की भांति घर के लोगों को उत्कृष्टता प्रदान करता है और सभी नकारात्मकता दूर करने हेतु सन्मार्ग प्रदर्शित करता है।

7. फेंगशुई के अनुसार घर में तीन चीनी सिक्कों को लटकाने से सौभाग्य व धन-संपदा की प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में सामान्यता लाल रंग का अत्यधिक महत्व होता है। सुहागन के सिंदूर से लेकर माथे पर लाल रंग की रोली का तिलक, इसी प्रकार की अधिकतर वस्तुओं का रंग लाल ही होता है, अतः इन 3 चीनी सिक्कों को घर के अंदर की ओर लाल रंग के धागे से बांधकर लगाना चाहिए, इससे यह आपके घर के लिए यह बहुत कारगर सिद्ध होगा।

8. घर में पति-पत्नी के बीच मतभेद रहते हैं व लविंग कपल के मध्य जो नोकझोंक होती रहती है, तो उनको अपने घर में लव बर्ड जैसे पक्षी को घर में लाना चाहिए। लव बर्ड पक्षी को प्रेम व स्नेह का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इनके घर में रहने से वातावरण शुद्ध व स्नेह, प्रेम, सहकार से सुसज्जित व महक उठता है और लव बर्ड्स व पति-पत्नी के मध्य मधुर संबंध बनते हैं।

9. लव बर्ड के समान घर में मछलियों के जोड़ों को रखने से घर में प्रगतिशीलता की लहर कायम रहती है। परिवार जनों के कार्य व व्यापार क्षेत्र में पदोन्नति होती है और विद्यार्थियों को अपने करियर में जल्द ही सफलता प्राप्त होती है जिससे वे जीवन में उत्कृष्ट स्थान पर विराजमान होते हैं।

10. आर्थिक स्थिति व पैसों की तंगी से अलगाव करने के लिए आपको अपने घर में पिरामिड को स्थापित करना चाहिए। इससे घर में सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व संपन्नता आती है। इसलिए इसे घर के पूर्व में स्थान देना चाहिए। इससे जल्द ही आपको इसके लाभ प्राप्त होंगे।