विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

फेंगशुई के अनुसार जाने घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाने से क्या होता है जीवन पर प्रभाव

Effects of Placing Horses Painting according to Feng Shui

वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का वह अंग है, जो घर को उत्कृष्ट बनाने में कारगर सिद्ध होता है। जिस प्रकार शरीर का अपने अंग के साथ अटूट बंधन होता है, उसी प्रकार वास्तु शास्त्र, संस्कृति का अमूल्य महत्व रखता है।

ऐसी मान्यता है कि वास्तुशास्त्र हमारे जीवन को सुगम बनाने व उत्कृष्ट बनाने व गलत शक्तियों से रक्षा हेतु बहुत लाभकारी प्रतीत होता है। कहते हैं कि प्रत्येक वस्तु मानव के जीवन पर अपना प्रभाव छोड़ती है जोकि किसी के जीवन को उत्कृष्ट बनाने हेतु बहुत लाभकारी होते हैं।

वास्तु शास्त्र मानव को कई अनहोनी व गलत कार्य करने से बचने हेतु व जन कल्याण हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। वास्तु शास्त्र का दिशाओं से एक अटूट नाता है जो यह दर्शाता है कि किस दिशा में कौन-सी वस्तु को रखना चाहिए जिससे उसका लाभ व प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़े।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप कितना भी बड़ा घर निर्माण क्यों न कर लें, अगर उस घर का निर्माण वास्तुशास्त्र के अनुसार नहीं करते हैं तो यह आपके जीवन को कई परेशानियों व समस्याओं का सामना करना पड़ता है व घर में सदैव प्रतिकूल परिस्थितियों का वातावरण रहता है। इसलिए घर व मंदिर में हर वस्तु को रखने की सही दिशा का चयन करना चाहिए

हमें घर में किसी वस्तु को लाने से पूर्व उसे रखने का प्रभाव व किस दिशा में रखने का क्या प्रभाव होता है यह जानना बेहद आवश्यक होता है ताकि इससे उस वस्तु का आप पर शुभ प्रभाव परिदर्शित हो।

पिछले कुछ समय से चीनी वास्तु शस्त्र फेंगशुई के द्वारा बताये गये कईं उपाय भारतीयों द्वारा अपनाये गए हैं जो कि उनके जीवन हेतु कारगर सिद्ध भी हुए हैं। तो आइए आज जानते हैं चीनी वास्तुशस्त्र फेंगशुई के अनुसार घर मे दौड़ते हुए 7 घोड़ो की तस्वीर लगाने से क्या प्रभाव होता है, यह किस प्रकार हमारे जीवन में सफलता के कारक सिद्ध होते है।

दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाने से होता है क्या असर?

1) व्यापार व कार्य क्षेत्र में तंगी रहती है, या दिन प्रतिदिन हो रही मंदी, अथवा धन का अभाव रहता है तो अपने कार्यालय के मुख्य कक्ष में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। संभवत इस तस्वीर को आपको ऐसे लगाना चाहिए कि यह घर व आफिस में प्रवेश करते हुए लगे या फिर दक्षिण दिशा में इस तस्वीर को लगाना अत्यधिक शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इससे आपके कार्यक्षेत्र व व्यापार में प्रगति व वृद्धि होगी और घोड़ों के समान आप सदैव सफलता की ओर अग्रसर होंगे।

2) कहते हैं इन्हें ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहाँ पर ज्यादा से ज्यादा लोग आते-जाते हों और सभी अधिक से अधिक उस स्थान की ओर विचरण करते हों क्योंकि इस तस्वीर को बार-बार देखने से आपकी कार्यप्रणाली में प्रभाव पड़ता है। आप सदैव ऊर्जावान व कर्मशील रहते हैं जिससे आप अपने कार्य के प्रति अति गहनता पूर्वक व सहजता पूर्वक अग्रसर रहते हैं और सफलता पाने के लिए हेतु निस्वार्थ भाव से कर्मशील रहते हैं।

3) फेंगशुई के अनुसार 7 अंक को शुभ मानकर ही सात घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना गया है। भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह में सात फेरों के माध्यम से अटूट बंधन को स्थापित किया जाता है, जो कि आजीवन निःस्वार्थ भाव से दंपत्ति निभाते हैं। इसलिए 7 अंक को बहुत ही पवित्र व शुभ माना जाता है।

4) वैसे तो घर में इस तस्वीर को किसी भी स्थान पर लगा सकते हैं, किंतु इसकी सही दिशा चीनी वास्तु के अनुसार पूर्व में हैं। इसलिए आपको सदैव पूर्व दिशा में ही इस तस्वीर को लगाना चाहिए। किसी भी दिशा में इस तस्वीर को लगाने का लाभ कम से कम मिलेगा, किंतु सही दिशा में लगाने से आपको सुख-समृद्धि  और यश की प्राप्ति होती है।

5) घर में इस तस्वीर को लगाने से यश में वृद्धि, नौकरी में प्रगति के साथ-साथ छात्र-छात्राओं पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होती हैं। नौकरी की तलाश में घूम रहे युवकों को जल्दी ही सफलतापूर्वक नौकरी मिलती है।

6) फेंग शुई कभी भी भूल कर एक घोड़े की तस्वीर ना लगाएं। इससे घर में अनेक परेशानियों व समस्याओं का आगमन होता है। धन की हानि व मान-सम्मान में कटौती भी होती है जिसके चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी घोड़े की तस्वीर आप घर व दफ्तर में लगाते हैं तो आपको सदा सात घोड़े वाली तस्वीर ही लगानी चाहिए, इससे आपको निश्चित ही लाभ की प्राप्ति होगी।

7) मान्यता है कि घर में सात घोड़ों की तस्वीर सदैव धन संबंधी उतार-चढ़ाव से पार पाने हेतु कारगर सिद्ध होती है। वहीं स्वयं लक्ष्मी जी इससे आपके घर में वास करती हैं जिससे धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। इसे मुख्य हाल के दक्षिणी दीवार पर लगाने से जल्द ही धन की वर्षा होती है।

8) सदैव घोड़ों की तस्वीर लगाते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका चेहरा प्रसन्नता से पूर्ण होना चाहिए जिसे देखकर आप ऊर्जा से भर जाए और सदैव प्रफुल्लित होकर अपना जीवन यापन करें।

9) घोड़े सामान्यतया अधिक शक्ति व ऊर्जा के कारक माने जाते हैं और सफेद घोड़ों को और भी महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए यह आपको व आपके जीवन को अत्यधिक बल, बुद्धि, शक्ति व ऊर्जा से पूर्ण कर देते हैं जिससे आप आसानीपूर्वक जीवन यापन कर सकते हैं।

10) कहा जाता है जिस किसी के घर में नकारात्मकता का माहौल व्याप्त रहता है, घर में सदैव अशांति व अनबन रहती है, तो आपको अवश्य ही सात घोड़ों की तस्वीर को अपने घरों में लगाना चाहिए। चीनी वास्तु के अनुसार यह अपने श्वेत रंग के समान घर में शांति व नकारात्मकता को समाप्त करने हेतु सफल सिद्ध होते हैं।

11) घर व दफ्तर में आर्टिफिशियल घोड़ों की तस्वीर लगाने से आपको लिए हुए कर्जे से निजात मिलती है व कभी भी धन के अभाव में जीवन यापन नहीं करना पड़ता है।

12) ध्यानपूर्वक इस तस्वीर व आर्टिफिशियल घोड़ों को कभी भी गंदा ना होने दें व कभी भी खंडित आर्टिफिशियल घोड़े को घर में नहीं रखना चाहिए अन्यथा इसके कई दुष्परिणाम का सामना करना पड़ता है जो कि जीवन हेतु हानिकारक होते हैं।

13) कभी भी बिखर कर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए, हमेशा एक दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को ही घर में स्थान देना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि व लक्ष्मी जी घर में सदैव वास करती हैं।