विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

चेहरे पर तिल से जानें व्यक्ति के जीवन से जुड़े अनेकों रहस्य

Nature of people with mole on face

भारतीय संस्कृति की नीव मान्यताओं के आधार पर रखी गई है। इसी तर्ज पर हर चीज की विशेष महत्ता बताई गई है। इसी के मध्य मनुष्य के शरीर पर कुछ काले धब्बे सा पाया जाता है, जिसे सामान्यतः लोग तिल कहते हैं। यह तिल शरीर के अलग-अलग अंगों पर होते है।

शास्त्रों के अनुसार शरीर पर तिल का बहुत महत्व बताया गया है जिसके द्वारा सामान्य मनुष्य अपने स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। कहते हैं कि यह व्यक्ति के स्वभाव से लेकर कर्म तक का चिट्ठा बता देता है। तो आइए जानते हैं शास्त्र के द्वारा बताए गए मुख्य मंडल पर अलग-अलग हिस्सों में तिल का क्या मतलब होता है व यह मानव जीवन के कौन से राज को बताता है।

शरीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल के रहस्य

1) जिन व्यक्तियों के दोनों भौहों के मध्य तिल होता हैं, वे व्यक्ति जन्म से ही बुद्धिमान होते हैं। मान्यता है कि वे अपनी बुद्धि व विवेक के आधारभूत होकर, हर क्षेत्र में सफलता की सुनहरी पताका को फहराते हैं।

ये भी पढ़ें: आज का दैनिक भविष्यफल जानिये

2) जिन लोगों के दाहिनी आंख के किनारे तिल होता है, वे व्यक्ति कामी व भावुक होते हैं। वे अपने सभी निर्णय को भावना की तर्ज पर लेते हैं। इन लोगों में अधिकतर ईर्ष्या व लोभ की भावना होती है।

3) जिन लोगों की दाहिनी आंख की पलकों पर तिल होता है, वे सामान्य मनुष्य के मुकाबले अधिक सक्रिय, बुद्धिमान व तेज होते हैं। अतः वे कर्म को बुद्धि के आधारभूत होकर ही पूर्ण करते हैं और अपने कार्य को स्वतः करने में विश्वास रखते हैं।

4) दाहिनी आँख के ठीक नीचे तिल होने से व्यक्ति कामी व भावुक होता है। वे जल्द ही किसी से भी प्रेम कर लेते हैं। ये दूसरों की सहायता करने हेतु वे सदा निस्वार्थ भाव से तत्पर रहते हैं तथा दिल के बहुत ही अच्छे होते हैं, एवं बिना किसी बात को सोचे अपना सब कुछ दूसरों को देने हेतु तैयार रहते हैं।

5) किसी व्यक्ति के दाहिनी आँख के नीचे व नाक के समीप तिल होता है, तो वह व्यक्ति एकांत में रहना पसंद करता है। यह लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ये किसी से जल्दी घुलते मिलते नहीं है और रहस्यमी होते हैं, इसलिये इनकी भावनाओं को समझना असंभव सा होता है।

6) किसी व्यक्ति के नाक के आरंभिक स्थान पर मध्य में तिल होता है, तो वह व्यक्ति बहुत ही रचनात्मक होता है जो अपने कार्य को कुशलता पूर्वक नए तरीकों से करना पसंद करता है। इन लोगों की स्मरण शक्ति बहुत ही सक्रिय होती है व ये लोग कल्पना शक्ति के धनी होते हैं।

7) किसी व्यक्ति की बायीं आँख के नीचे व नाक के समीप तिल होता है, तो वह व्यक्ति स्वार्थी की श्रेणी मे आता है। हमेशा अपने स्वार्थ व हित को सोच कर ही कार्य को कर्ता है व एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या व लोभ का भाव रखता है।

ये भी पढ़ें: जानिए आपका अंक ज्योतिष राशिफल

8) जिन लोगों के बाई आंख के नीचे तिल होता है, उनमें कामी भाव की प्रधानता होती है व उनके साथियों को इसका प्रभाव दिखाई देता है। यह लोग जल्द ही किसी को भी अपना बना लेते हैं।

9) जिन लोगों के बाई आंख के किनारे पर तिल होता है, यह लोग अपने प्रेम के प्रति बहुत ही सजग व कर्मशील होते हैं। अपने प्रेम के लिए कुछ भी करने को राजी रह्ते हैं । लड़ाई झगड़ा करने में इनका अधिक विश्वास होता हैं व जरूरत पड़ने पर यह किसी भी अपराध को करने हेतु तैयार रह्ते है।

10) जिन लोगों के बाई आंख पर तिल होता है, वे लोग बाल्यावस्था से ही बुद्धिमान होते हैं। यह लोग अपने कार्यों को नीति पूर्ण तरह से करने में विश्वास रखते हैं और सफलता को प्राप्त भी करते हैं। यह कठिन से कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से कर लेते हैं क्योंकि कठिनाइयों के मार्ग में सफलता का मार्ग किस प्रकार निकलना है, ये लोग भली भांति जानते हैं। इसलिए ये सफलता को बहुत ही आसानी पूर्वक हासिल करते हैं।

11) जिन लोगों की नाक पर तिल होता है, उन्हे घुमना अधिक पसंद होता हैं। उन्हें लंबी यात्राओं पर जाना, जगह-जगह भ्रमण करने मे ये लोग रुचिकर होते हैं। यह लोग आसपास के लोगों से जल्द ही घुल मिल जाते हैं जिस कारण कभी-कभी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

12) दाहिने गाल की हड्डियों पर जिन लोगों के तिल होता है, वह लोग बहुत ही भावुक होते हैं। यह लोग सभी कार्यों को भावना की प्रधानता में करते हैं। ये जल्द ही किसी से जुड़ जाते हैं और कभी-कभी इन्हें जिस कारण बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

13) जिन लोगों की नाक के नीचे बाएं ओर तिल होता है, यह लोग उत्कृष्ट विचारों के प्रवर्तक होते हैं। इन लोगों का स्वभाव संकुचित होता है। यह लोग अपनी भावनाओं को किसी के समक्ष प्रकट नहीं करते हैं। इन्हें बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है।

14) किसी व्यक्ति के नाक के नीचे तिल होता है, तो वे लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। यह लोग खुल कर जीना पसंद करते हैं व यात्राओं पर जाना इनका स्वभाविक गुण होता है।

15) जिन लोगों की ठोड़ी पर उल्टे हाथ की ओर तिल होता है, वे लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में अधिक रुचि रखते हैं। यह लोग मोह माया से परे होते हैं व जीवन में भौतिक सुख साधनों को कम महत्व देते हैं।

16) जिन लोगों के होंठ के ठीक कोने पर तिल होता है, इन लोगों में काम भावना की प्रमुखता होती है जिस कारण इन्हें जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

17) होठ के ठीक सीधे ऊपर बाएं हाथ पर तिल होने से, व्यक्ति में कर्म शीलता की प्रधानता होती है। यह लोग अपने कार्य को बड़े ही प्रेम भाव से व अच्छे ढंग से करते हैं। यह लोग कल्पना शक्ति व रचनात्मकता के धनी होते हैं।