विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

अगस्त माह में जन्मे लोगों का जीवन रहता है सुखमय

Nature and Intersting facts about people born in August

साल के 12 महीनों का हिन्दू धर्मशास्त्रों व हिन्दू रीति-रिवाजों में अपना एक अलग ही महत्व माना जाता है। हर महीने की अपनी-अपनी एक खासियत है और इसी तरह हर अलग-अलग महीने में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अंदर अपने जन्म वाले माह के मिलते-जुलते गुण अवश्य होते हैं। किसी व्यक्ति में महीने के ज्यादा तो किसी में ये कम होते हैं। जिस भी महीने में व्यक्ति जन्म लेता है, उस माह का उस व्यक्ति पर प्रभाव जरूर पड़ता है। इसका सीधा संबंध व्यक्ति की प्रगति और उसके भाग्य से होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे अगस्त के महीने में जन्मे जातकों की कुछ विशेषताएं। तो आइये जानते हैं।

भाग्यशाली होते हैं अगस्त में जन्मे लोग

अगस्त माह में जन्मे लोग बहुत ही वैभवशाली और भाग्यशाली होते हैं, क्योंकि इनके साथ सूर्य का आशीर्वाद होता है। इनका रहन-सहन बहुत उम्दा होता है और ये बहुत ही उच्च स्तरीय होते हैं। ये व्यक्ति बहुत ही धार्मिक, बुजुर्गों की सहायता, तथा माता-पिता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहता है और इन्हें अपने बच्चों से भी खूब सम्मान व प्यार मिलता है। ये बड़े दिल वाले होते हैं और हमेशा किसी की भी मदद के लिए तैयार रहते हैं। इनको अपने सभी रिश्ते ईमानदारी और सच्चाई से निभाना पसंद है। ये अपने सपने को जीने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हैं। अगस्त माह वालों में सूर्य के प्रभाव के कारण इनका स्वभाव कभी-कभी उग्र और गुस्से वाला हो जाता है। इनके लिए हर चीज का सुखी होना आवश्यक हो, अगर ऐसा नहीं होता है, तो ये लोग चिड़े-चिड़े से रहते हैं और इनका मन दुखी रहता है।

ये भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान

इनका शरीर होता है सौंदर्य से भरा

इनकी लंबाई सामान्य या औसत होती है। इनके सिर पर ज्यादा बाल नहीं होते हैं, अर्थात सामान्य होते हैं। युवावस्था में ये स्वस्थ व हट्टे-कट्टे रहते हैं, और बुजुर्ग अवस्था में इन्हें चर्मरोग और गठिया जैसे रोगों से घिरे रहते हैं। इसलिए इन्हें अपने स्वास्थ्य के हिसाब से खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और अपना ख्याल रखना चाहिए। ये शरीर से या तो बहुत मोटे होते हैं, या बहुत ही पतले। बहुत कम लोग होते हैं, जो सामान्य शरीर के होते हैं। इनकी आंखें बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती हैं। इनकी नाक बड़ी और लम्बी होती है जो किसी को भी दीवाना बना लेती हैं। इनकी चाल-ढाल ठीक होती है। इनके कपड़ों और इनके द्वारा ली गयी हर चीज़ का चुनाव बहुत ही अच्छा होता है।

इनमें होते हैं कुछ अनोखे गुण

ये हर कार्य को सटीक रूप से व सही तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें हर चीज में सलीका दिखना चाहिए क्योंकि अव्यवस्थित चीजें इनको कतई भी बर्दाश्त नहीं। बचपन में संघर्षपूर्ण जीवन जीने की वजह से बड़े होने पर ये हर चीज़ को अच्छे से जानते व समझते हैं। इनके अंदर कई राज या रहस्य छिपे रहते हैं जिनके बारे में ये किसी को भी पता नहीं लगने देते। ये लोग एक बार जिस कार्य को करने की मन में ठान लेते हैं, फिर उसे ये किसी भी कीमत पर पूरा करके ही दिखाते हैं। किसी भी जरूरतमंद की सहायता के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और इन्हें यह करना पुण्य की प्राप्ति के बराबर लगता है। ये अपने किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर गंभीर चिंतन करते हैं, फिर उसे बहुत ही सोच-समझकर बिना किसी गलती के करना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

इस माह के लोगों का भाग्य होता है मजबूत

अक्सर लोगों को उनकी मेहनत जितना फल नहीं मिल पाता है, परंतु अगस्त माह में जन्मे लोगों का भाग्य बहुत ही प्रबल या मजबूत होता है। इसीलिए कभी-कभी उनको उनकी मेहनत से अधिक परिणाम मिल जाता है, या ये कम मेहनत द्वारा ही बहुत अच्छा परिणाम पा लेते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं परंतु इनके अंदर एक दोष या कमी होती है, कि ये लोग अच्छे मौके होते हुए भी उनका सही उपयोग नहीं करते हैं और उन पर ध्यान भी नहीं देते हैं जिसके कारण इनके हाथों से अच्छे से अच्छे अवसर निकल जाते हैं। इसके अतिरिक्त ये लोग शक करने वाले होते हैं। ये किसी व्यक्ति से मिले बिना ही अपने मन में उसकी अपने मन मुताबिक छवि बना लेते हैं, फिर उसके बारे में ये वैसा ही सोचते हैं। ये लोग दूसरों की राय लेना पसंद नहीं करते, इन्हें इसमें अपनी बेइज़्ज़ती लगती है। ये जहाँ सामाजिक लोगों के लिए बाहर से कठोर व सख्त, तो वहीं अंदर से अपने करीबियों और परिवार के लिए बहुत ही नम्र और कोमल हृदय वाले होते हैं।

राजनीति में कुशल

ये लोग राजनीतिक कार्यों में खूब रुचि लेते हैं। इनके लिए राजनीतिक क्षेत्र अच्छा और सफलता पाने वाला होता है। इसीलिए ही ये लोग बहुत कुशल और अच्छे नेता बनते या बन सकते हैं। ये लोग हर कार्य को अच्छे से प्रबंधित करते हैं। ये अच्छे वक्ता भी होते हैं और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित भी करते हैं। अच्छे वक्ता होने के कारण इन्हें हर कोई अपने प्रोग्राम में बुलाने या आमंत्रित करने की इच्छा रखता है।

इनके लिए शुभ वस्तुएं

इनके लिए शुभ रत्न पुखराज, माणिक्य आदि होते हैं जिससे इनका भाग्य बहुत बढ़िया हो जाता है और इनको अपनी ग्रह दशा को देखते हुए ही रत्न का चयन कर उसे पहनना चाहिए। इस माह का सूर्य प्रधान होता है, इसलिए इन्हें प्रतिदिन सुबह उठकर नहा-धोकर सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए। इससे ये बहुत ही तरक्की पाते हैं। इनके लिए शुभ रंग केसरिया, पीला तथा हरा आदि होता है।